कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने उन रिपोर्ट्स के बाद बयान जारी किया है जिनमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार अब श्रीलंका को और आर्थिक मदद नहीं देगी। उच्चायोग ने कहा, "भारत ने श्रीलंका को इस वर्ष करीब $4 बिलियन की द्विपक्षीय मदद मुहैया कराई है।" बकौल उच्चायोग, भारत हर संभव तरीके से श्रीलंका की मदद करना जारी रखेगा।