रियल एस्टेट ग्रुप सुपरटेक व उसके प्रवर्तकों के कई परिसरों पर ईडी ने की छापेमारी

ईडी ने मनी लॉन्डरिंग से जुड़े मामले में बुधवार को रियल एस्टेट ग्रुप सुपरटेक व उसके प्रवर्तकों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, एनसीआर में उनके कम-से-कम 9 परिसरों में छानबीन चल रही है। गौरतलब है कि 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक के नोएडा स्थित ट्विन टावर्स को ढहाने का आदेश दिया था।