रियाद से आए यात्री ने मिक्सर के मोटर में छिपाया ₹70 लाख का सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर ज़ब्त
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रियाद (सउदी अरब) से आए एक भारतीय यात्री से करीब ₹70 लाख की कीमत का 1.573 किलोग्राम सोना बरामद किया है। कस्टम विभाग ने इसका वीडियो शेयर कर बताया कि सोना मिक्सर के अंदर मोटर में छिपाया गया था। बकौल विभाग, यात्री को गिरफ्तार कर सोना ज़ब्त कर लिया गया है।