मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के पूर्ण स्वामित्व वाली रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) ने यूनाइटेड किंगडम की सोडियम आयन बैटरी फर्म फैरेडियन की 100% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। आरएनईएसएल सेकेंडरी ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए करीब ₹1,000 करोड़ में यह सौदा करेगी। अंबानी ने तीन साल में स्वच्छ ऊर्जा कारोबार में ₹75,000 करोड़ निवेश की घोषणा की है।