रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया है कि सऊदी अरामको के चेयरमैन व सऊदी पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड के गवर्नर यासिर अल-रुमायन आरआईएल के बोर्ड में शामिल हो रहे हैं। बकौल अंबानी, "उनका शामिल होना...रिलायंस के अंतर्राष्ट्रीयकरण की शुरुआत है...हम अपने ऑयल-टु-केमिकल बिज़नेस में रणनीतिक साझेदार के रूप में सऊदी अरामको का स्वागत करने को उत्सुक हैं।"