रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा का किया अधिग्रहण: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने अपने एफएमसीजी पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा का अधिग्रहण किया है। यह सौदा ₹22 करोड़ में होने का अनुमान है और रिलायंस दिवाली तक 3 फ्लेवर्स में कैंपा को देशभर में रि-लॉन्च कर सकती है। इसमें इसके ओरिजिनल कैंपा कोला, लेमन और ऑरेंज फ्लेवर शामिल हैं।