अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने मुंबई के अपने बिजली वितरण व्यवसाय को बेचने के सौदे में 'शर्तों के उल्लंघन' का हवाला देते हुए अदाणी ट्रांसमिशन के खिलाफ ₹13,400 करोड़ का मध्यस्थता दावा दायर किया है। गौरतलब है कि अदाणी ट्रांसमिशन ने 2017 में ₹18,800 करोड़ में रिलायंस के बिजली कारोबार का अधिग्रहण किया था।