नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई बेंच ने किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर ग्रुप को रिलायंस रिटेल को संपत्ति बेचने की मंज़ूरी लेने के लिए शेयरधारकों और लेनदारों की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) आयोजित करने की अनुमति दी है। गौरतलब है, एनसीएलटी ने डील में हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर दाखिल एमेज़ॉन की याचिका खारिज कर दी।