रिलायंस जियो ने ट्राई से वोडाफोन आइडिया के नए टैरिफ प्लान की शिकायत की
रिलायंस जियो ने ट्राई से वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) की नई टैरिफ संरचना की शिकायत की है। बकौल जियो, वीआईएल के नए टैरिफ प्लान एंट्री लेवल ग्राहकों को मोबाइल नंबर पोर्ट करने से रोकते हैं क्योंकि ₹99 के शुरुआती प्लान में एसएमएस सर्विस नहीं मिलती। वीआईएल ₹179 और उससे अधिक मूल्य के प्लान के साथ एसएमएस की सुविधा दे रही है।