inshorts

रिलायंस ने 2021-22 में दी 2.32 लाख नौकरियां, देश की सबसे बड़ी नियोक्ताओं में से एक बनी: अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कंपनी की वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 2.32 लाख नौकरियां दीं, जिसके बाद रिलायंस भारत की सबसे बड़ी नियोक्ताओं में से एक बन गई है। बकौल अंबानी, रिलायंस $100 अरब+ के वार्षिक राजस्व वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।