मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने बताया है कि उसकी सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर ने चाइना नैशनल ब्लूस्टार से $77.1 करोड़ (₹5,790 करोड़) में आरईसी सोलर होल्डिंग्स ए.एस. (आरईसी ग्रुप) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। बकौल रिलायंस इंडस्ट्रीज़, आरईसी सोलर होल्डिंग्स विश्व की प्रमुख सोलर सेल्स/पैनल्स व पॉलीसिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में से एक है।