रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने फैशन डिज़ाइनर रितु कुमार की रितिका प्राइवेट लिमिटेड में 52% की हिस्सेदारी खरीदी है। एक बयान के अनुसार, इस सौदे में ब्रैंड पर मालिकाना हक रखने वाली एवरस्टोन की 35% हिस्सेदारी का पूरी तरह अधिग्रहण भी शामिल है। इससे पहले रिलायंस ने मनीष मल्होत्रा के ब्रैंड में 40% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी।