रिलायंस, सऊदी अरामको ने मूल्यांकन में अंतर के कारण $15 अरब की डील रद्द कीः रिपोर्ट
'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) और सऊदी अरामको ने मूल्यांकन में अंतर से जुड़ी चिंताओं के कारण अरामको द्वारा $15 अरब में आरआईएल की ऑयल-टु-केमिकल (ओ-टु-सी) कारोबार की 20% हिस्सेदारी की खरीद संबंधी डील रद्द कर दी है। पिछले सप्ताह दोनों कंपनियों ने घोषणा की थी कि वे 2019 के करार का पुनर्मूल्यांकन कर रही हैं।