रिलेशनशिप पर सवाल उठाने को लेकर मां व उसके प्रेमी ने 12-वर्षीय लड़के को गर्म लोहे से दागा
कडलूर (तमिलनाडु) में 12-वर्षीय लड़के द्वारा रिलेशनशिप पर सवाल उठाने को लेकर उसे गर्म लोहे से दागने के आरोप में 35-वर्षीय मां और उसके 40-वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के टॉर्चर के बाद लड़का अकसर घर से भागकर ऑटोरिक्शा व पड़ोसियों के घरों में सोता था। पुलिस ने लड़के को रेस्क्यू कर बाल गृह में रखा है।