गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई (महाराष्ट्र) के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में स्थापित ‘पुलिस बप्पा’ की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में भगवान गणेश को पुलिस की यूनिफॉर्म में एक मोबाइल फोन और रिवॉल्वर के साथ देखा गया। थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र काणे ने कहा, “इसका मकसद अपराध, यातायात नियमों और…साइबर क्राइम को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है।”