रिश्तेदार की 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने वाले असम के शख्स को मिली उम्रकैद की सज़ा

धुबरी (असम) में एक शख्स को अगस्त 2021 में अपने रिश्तेदार की 11-वर्षीय बेटी से बलात्कार करने के जुर्म में पॉक्सो ऐक्ट के तहत ₹1 लाख के जुर्माने के साथ उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। सरकारी वकील उत्तम कुमार सरकार ने बताया, "शख्स ने नाबालिग के साथ पहले बलात्कार किया...फिर ₹100 और चिप्स का पैकेट दिलाकर वापस भेज दिया।"