रिश्तेदार के साथ रिलेशनशिप के कारण 18 वर्षीय लड़के पर बेंगलुरु में पेट्रोल डालकर लगाई गई आग
बेंगलुरु में कथित तौर पर एक दूर की रिश्तेदार के साथ रिलेशनशिप में होने के कारण शनिवार को एक 18-वर्षीय कॉलेज छात्र को बस स्टॉप से अगवा किया गया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। लड़के ने किसी तरह आग बुझाकर लोगों की मदद से परिवार से संपर्क किया। फिलहाल लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है।