पलामू (झारखंड) में करकट्टा और उंटारी रेलवे स्टेशन के बीच एक प्रेमी जोड़े ने रविवार को ट्रेन से कटकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका आपस में रिश्तेदार थे जिसके चलते घरवाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों की उम्र 22 वर्ष के करीब थी।