रिश्तेदारों को शादी में ले जाने के लिए कपल ने बुक किया पूरा प्लेन, यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया

एक कपल की शादी में रिश्तेदारों को ले जाने के लिए पूरा हवाई जहाज़ बुक किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुणे की श्रेया शाह नामक कंटेंट क्रिएटर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "मुझे...इतना अमीर होना है।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "कोठी-बंगले वाले बैठे हैं।"