रिसेप्शनिस्ट की हत्या के बाद आरोपियों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी: उत्तराखंड पुलिस

पुलिस ने बताया है कि ऋषिकेश (उत्तराखंड) में 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट की हत्या के बाद आरोपियों ने चौकी में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने कहा, "यह साक्ष्य छिपाने की श्रेणी में आता है इसलिए आईपीसी की धारा 201 लगी है और 302 हत्या की धारा...है।" लड़की का शव एक नहर में मिला था।