ऋषिकेश (उत्तराखंड) में 19-वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित आर्य के रिज़ॉर्ट पर शुक्रवार की आधी रात को बुलडोज़र चलाया गया। बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, शनिवार सुबह एक नहर से अंकिता का शव बरामद किया गया है।