रिहायशी मकान में चल रही पार्टी पर रेड के दौरान यूपी में 4 विदेशी महिलाओं समेत 9 लोग हुए अरेस्ट

गौतम बुद्ध नगर पुलिस (उत्तर प्रदेश) ने एक सोसायटी में अवैध पार्टी की सूचना मिलने पर वहां छापा मारकर अफ्रीकी मूल की 4 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, "एक रिहायशी मकान में पार्टी चल रही थी…कमरों में छानबीन करने पर...171 बोतल बियर, 28 बोतल शराब और लगभग साढ़े तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।"