रिज़वान ने कहा है कि वह सरफराज़ को कभी वापस टीम में नहीं आने देंगे: पूर्व पाक क्रिकेटर बख्त

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने कहा है, "मैंने सुना है...(पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़) मोहम्मद रिज़वान ने कहा है, 'मैं कभी सरफराज़ अहमद (पूर्व पाकिस्तानी कप्तान)...को वापस टीम ने नहीं आने दूंगा'।" उन्होंने आगे कहा, "उसकी वजह यह है कि जब सरफराज़ थे तो उन्होंने रिज़वान को नहीं खेलने दिया था।" सरफराज़ ने नवंबर 2021 में आखिरी बार अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।