राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) से पहले रविवार को अभ्यर्थियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस लगी चप्पल मिलने के बाद 3 अभ्यर्थी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बीकानेर एसपी प्रीति चंद्रा के मुताबिक, नकल के लिए चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस छिपाया गया था। बतौर रिपोर्ट्स, एक गिरोह ने 25 लोगों को ऐसी चप्पलें ₹6-₹6 लाख में बेची हैं।