रुचि सोया का एफपीओ शेयर 30% प्रीमियम पर हुआ सूचीबद्ध, रामदेव ने बजाई ओपनिंग बेल

योगगुरु बाबा रामदेव और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने शुक्रवार को रुचि सोया के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग (एफपीओ) शेयर के सूचीबद्ध होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में ओपनिंग बेल बजाई। रुचि सोया के शेयर एनएसई पर ₹855 और बीएसई पर ₹850 के साथ 30% प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए। एफपीओ से पहले पतंजलि की रुचि सोया में 98.9% हिस्सेदारी थी।