गुरुग्राम में एक घरेलू सहायक को उसके 42-वर्षीय मालिक सतीश यादव की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सतीश ने आरोपी पवन को करीब 15-दिन पहले ही काम पर रखा था। एसीपी (हेडक्वॉर्टर) अभिलक्ष्य जोशी ने बताया, "आरोपी ने यादव से पैसे मांगे थे...मना करने पर उसने...गुस्से में यादव की हत्या कर दी।"