रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81 के पार हुआ

भारतीय रुपया शुक्रवार को पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81 के पार चला गया। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 81.10 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 80 के स्तर को पार कर गया था जो 6 महीने में रुपए में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट थी।