रुपे को समर्थन करने वाली भारत की नीतियों को लेकर चिंतित हैं: अमेरिकी सरकार से वीज़ा

रॉयटर्स के अनुसार, वीज़ा ने भारत द्वारा उसके प्रतिद्वंद्वी रुपे को समर्थन करने वाली नीतियों को लेकर अमेरिकी सरकार से शिकायत की है। वीज़ा ने कहा है, "हम एनपीसीआई...की समर्थक प्रतीत होने वाली भारत की औपचारिक व अनौपचारिक नीतियों को लेकर चिंतित हैं।" बकौल वीज़ा, भारत घरेलू व विदेशी इलेक्ट्रॉनिक भुगतान कंपनियों के मुकाबले रुपे को अधिक महत्व देता है।