रूस अगर यूक्रेन पर और हमला करता है तो अमेरिका व उसके सहयोगी देंगे जवाब: जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन क्षेत्र के पास बढ़ते हस्तक्षेप को लेकर फोन पर बात की। बाइडन ने कहा, "रूस अगर यूक्रेन पर और हमला करता है तो...अमेरिका और उसके सहयोगी निर्णायक रूप से जवाब देंगे।" गौरतलब है, इससे पहले दोनो देशों ने यूक्रेन सीमा पर तनाव कम करने पर सहमति जताई थी।