रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी के चेयरमैन की अस्पताल की खिड़की से गिरकर हुई मौत: खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी लुकोइल के चेयरमैन रैविल मगानव की एक अस्पताल की खिड़की से गिरने के बाद मौत हो गई है। 67-वर्षीय मगानव का मॉस्को के सेंटर क्लीनिकल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लुकोइल के ऐसे दूसरे शीर्ष अधिकारी हैं जिनकी हाल के महीनों में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई।