रूस के आपातकालीन मामलों के मंत्री येवगेनी ज़िनिचेव की नोरिल्स्क शहर में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक शख्स की जान बचाते वक्त मौत हो गई। न्यूज़ ब्रॉडकास्टर 'आरटी' की मुख्य संपादक ने कहा कि ज़िनिचेव की मौत एक कैमरामैन को बचाने के दौरान हुई जो फिसलकर पानी में गिर गया था। वहीं, कैमरामैन की भी मौत हो गई।