रूस में सोमवार को एक बंदूकधारी ने एक स्कूल में गोलीबारी की जिसमें 5 छात्रों समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। बकौल रूसी मीडिया, गृह मंत्रालय ने बताया कि बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मार ली। यह घटना स्कूल नंबर-88 में हुई जिसमें लगभग 1,000 छात्र और करीब 80 शिक्षक हैं।