रूस के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले का वीडियो आया सामने, कुर्सियों के पीछे छिपते दिखे लोग
मॉस्को (रूस) के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को आतंकियों द्वारा लोगों पर गोलियां चलाए जाने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सभागार में मौजूद लोग हमला होने पर कुर्सियों के पीछे छिपते हुए नज़र आ रहे हैं। इस हमले में 60 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 150 लोग घायल हैं।