रूस के कॉन्सर्ट हॉल में हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग, 40 लोगों की मौत व 100 घायल
मॉस्को (रूस) के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को कम-से-कम 3 हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की जिसमें कम-से-कम 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हॉल के अंदर और लॉबी में फायरिंग करते हमलावरों के वीडियो सामने आए हैं। इमारत में दो ब्लास्ट हुए हैं और वहां भीषण आग लग गई है।