रूस के पड़ोसी 4 देशों के राष्ट्रपतियों ने किया युद्धग्रस्त यूक्रेन का दौरा, जताया समर्थन

रूस के पड़ोसी चार देशों (पोलैंड, लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया) के राष्ट्रपतियों ने बुधवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन का दौरा किया और अपना समर्थन जताया। इस दौरान 4 राष्ट्रपतियों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की और रूसी हमलों में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों का जायज़ा भी लिया। इनमें से 3 देश पहले यूक्रेन की तरह सोवियत संघ का हिस्सा थे।