रूस के मिग-29 को बदलने के लिए भारत का तेजस है मलेशिया की पहली पसंद: एचएएल प्रमुख

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के प्रमुख आर. माधवन ने कहा है कि रूसी मिग-29 लड़ाकू विमानों को बदलने के लिए भारतीय हल्का लड़ाकू विमान तेजस मलेशिया की 'पहली पसंद' है। उन्होंने कहा, "मैं सौदे को लेकर बहुत आश्वस्त हूं...बशर्ते कोई राजनीतिक बदलाव न हो।" बकौल माधवन, "अगर सौदा होता है...तो यह विमान के अन्य संभावित खरीदारों को...बहुत अच्छा संकेत देगा।"