रूस द्वारा सैन्य हमले शुरू करने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पूरे देश में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ज़ेलेंस्की ने नागरिकों से घर में रहने का आग्रह करते हुए कहा है, "घबराएं नहीं…हम मज़बूत हैं। हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं…हम सबको हराएंगे…क्योंकि हम यूक्रेन हैं।"