रूस के यूक्रेन पर हमले का सीरियाई राष्ट्रपति ने किया समर्थन, बताया- इतिहास में सुधार
यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन कर यूक्रेन पर उनके रुख का समर्थन किया है। सीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति असद ने बातचीत के दौरान यूक्रेन में रूसी हमले को 'इतिहास में सुधार' के रूप में वर्णित किया।