रूस के लिए मैं नंबर 1 टार्गेट हूं, दूसरा है मेरा परिवार: यूक्रेन के राष्ट्रपति
रूसी हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को वीडियो संबोधन में कसम खाई कि वह राजधानी कीव में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, "दुश्मन ने...मुझे नंबर 1 टार्गेट के रूप में चिह्नित किया है...मेरा परिवार...टार्गेट नंबर 2 है।" उन्होंने कहा, "वे देश के प्रमुख को खत्म करने के बाद...यूक्रेन को राजनीतिक रूप से...नष्ट करना चाहते हैं।"