आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रूस के साथ भारत का व्यापार घाटा जून तिमाही में बढ़कर $8.8 बिलियन हो गया जो पिछले पूरे वित्त वर्ष में $6.6 बिलियन था। दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल-जून में रूस को हुए निर्यात में 38% की गिरावट आई है। वहीं, आयात में 369% की वृद्धि हुई है।