यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने 'रूस के साथ युद्ध की आशंका है' सवाल पर कहा है, "मुझे लगता है कि यह हो सकता है।" ज़ेलेंस्की ने आगे कहा, "यह सबसे बुरी चीज़ है जो हो सकती है लेकिन दुर्भाग्य से इसकी आशंका है।" बकौल ज़ेलेंस्की, वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक सार्थक बैठक करना चाहते हैं।