रूस के साथ युद्ध के पहले दिन यूक्रेन के 137 लोग मारे गए, 316 हुए घायल: यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के पहले दिन 137 यूक्रेनी नागरिक और सैन्यकर्मी मारे गए। उन्होंने बताया कि करीब 316 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने वीडियो संबोधन में कहा, "वे लोगों को मार रहे हैं और शांतिपूर्ण शहरों को निशाना बना रहे हैं...इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।"