पूर्व हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन व कीव के मेयर विताली क्लिश्को ने रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन की रक्षा के लिए भाई व्लादिमीर क्लिश्को के साथ हथियार उठाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है…मैं यूक्रेन में विश्वास रखता हूं…मुझे अपने देश...और अपने लोगों पर भरोसा है।" दोनों हॉल ऑफ फेम में शामिल हैं।