यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान शुरू होने के बाद यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक कार्टून शेयर किया गया है जिसमें एडॉल्फ हिटलर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर देखकर मुस्कुराते हुए दिखाया गया है। कई यूज़र्स ने इसे राजनीतिक कार्टून करार दिया जबकि कई ने कहा कि यह मीम्स पोस्ट करने का 'सही समय' नहीं है।