रूस के साथ युद्ध में 198 यूक्रेनी मारे गए; 1,115 हुए घायल: यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री

यूक्रेन-रूस युद्ध का तीसरा दिन शुरू होने के बाद यूक्रेनी स्वास्थ्य मंत्री विक्टर लिआशको ने कहा है कि रूसी सेना ने अब तक 3 बच्चों सहित कम-से-कम 198 यूक्रेनी लोग मारे हैं। बकौल विक्टर, अब तक 1,115 यूक्रेनी घायल हुए हैं। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने अब तक 3,500 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है।