रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ सकते हैं: पृथक इलाकों में सैनिक भेजने के आदेश के बाद यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने को लेकर विचार करेंगे। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के 2 पृथक इलाकों में सैनिक भेजने का आदेश दिया है। ज़ेलेंस्की ने आग्रह किया कि यूक्रेन के सहयोगी रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए हालत के और बिगड़ने का इंतज़ार न करें।