यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्विटर पर सभी देशों से रूस से व्यापारिक संबंध तोड़ने की अपील की है। उन्होंने कई आर्टिकल्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "आज रूस के साथ व्यापार करने का मतलब है कि आक्रामकता, युद्ध अपराधों, गलत सूचना, साइबर हमले और 21वीं सदी के हिटलर की शख्सियत व्लादिमीर पुतिन को फंड करना।"