अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि यूएस चाहता है कि भारत रूसी सैन्य सामानों पर निर्भरता कम करे। उन्होंने हाउस आर्म्ड सर्विसेज़ कमिटी के सदस्यों संग बैठक में कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए उनके (भारत) साथ काम करते रहेंगे...ताकि वे यह समझें कि रूसी उपकरणों में निवेश जारी रखना उनके हित में नहीं है।"