संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद 5 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायोग प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने बताया कि पोलैंड, हंगरी, रोमानिया, मोल्दोवा और अन्य देशों में यूक्रेन के शरणार्थियों की संख्या बढ़ रही है।