रूस के हमले के बीच यूक्रेन में 14 बच्चों समेत 352 नागरिकों की हुई मौत
यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के बाद से अब तक 14 बच्चों समेत 352 नागरिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन ने कहा कि 116 बच्चों समेत 1,684 लोग घायल हुए हैं। रूस का दावा था कि उसके सैनिक केवल यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।